1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएए के विरोध में खड़ी महिलाओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

सीएए के विरोध में खड़ी महिलाओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में थी जहां उन्होनें नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मुलाकात की है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगभग 1 घंटे महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उनकी हर एक बात को सुना। साथ ही उचित मंच पर इसे उठाने का वायदा किया।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की ओर से एक वर्ग विशेष और गरीब लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से संविधान में तरह तरह के संशोधन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है की इन परिवर्तनों से प्रभावित प्रत्येक लोगों से मुलाकात कर उनकी बात को समझा जाए और उनकी दर्द को महसूस किया जाए।

प्रभावित लोगों की बातों को उचित मंच पर उठाकर सरकार के इस तानाशाही रवैए का विरोध किया जाएगा। लगभग 2:00 बजे प्रियंका गांधी वाराणसी के लिए वापस हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...