1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गाँधी ने यूपी सरकार पर किसानों के मसले पर लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर

प्रियंका गाँधी ने यूपी सरकार पर किसानों के मसले पर लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रियंका गाँधी ने यूपी सरकार पर किसानों के मसले पर लगाया आरोप, पढ़े पूरी खबर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमला करना जारी है। वह कभी हाथरस केस को लेकर यूपी सरकार से इस्तीफ़े की मांग कर रही, और अब प्रियंका गाँधी ने मंगलवार को किसानों के मसले पर उठते हुए यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि यूपी में धान की बिक्री कम होने के कारण किसान परेशान है।

महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।

उन्होंने आगे लिखा ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा। उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

गौरतलब है कि यूपी में प्रियंका गांधी लगातार एक्टिव हैं और हर मसले पर अपनी राय रख रही हैं, और यूपी सरकार पर अपने ब्यान से लगातार वार कर रही है, फिर चाहे वो हाथरस का मसला हो या फिर किसानों को लेकर कोई भी मुद्दा हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...