1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, पढ़िए

भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कल दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन फेफड़े में संक्रमण की वजह से हुआ है। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

प्रणब मुखर्जी के निधन पर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी 1 सितंबर को राज्य में शोक घोषित किया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बेटी शर्मिष्ठा ने भावुक ट्वीट कर पिता को आखिरी अलविदा कहा है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है ‘मैं सबको नमन करती हूं।

बाबा आपके फेवरिट कवि की पंक्तियों के जरिए सबको आपका आखिरी गुड बाय कह रही हूं। आपने राष्ट्रसेवा में लोगों की सेवा में अपना जीवन बिताया। आपकी बेटी के तौर पर जन्म को मैं अपना सौभाग्य मानती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रणब दा को आखिरी विदाई देते हुए पीएम मोदी ने उनकी तस्वीर के आगे पुष्पांजलि अर्पित की।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...