1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नए दोस्त को दी कुछ इस अंदाज़ में बधाई, पढ़िए

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नए दोस्त को दी कुछ इस अंदाज़ में बधाई, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नए दोस्त को दी कुछ इस अंदाज़ में बधाई, पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कुवैत के शासक के रूप में पदभार संभालने के लिए शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को ट्वीट कर बधाई दी।

साथ ही उन्होंने क्राउन प्रिंस के रूप में कार्यभार संभालने पर महामहिम शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को भी बधाई बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

आपको बता दें कि इससे पहले खाड़ी देश कुवैत के शासक शेख सबाह अल अहमद अल सबाह थे, जिनका पिछले महीने दुबई में निधन हो गया था।

शेख सबाह ने 29 जनवरी 2006 को कुवैत के शासक के रूप में पदभार संभाला था। शेख सबाह के निधन के बाद क्राउन प्रिंस शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह ने कुवैत का नेतृत्व संभाल लिया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा – कुवैत के अमीर के रूप में कार्यभार संभालने पर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को बधाई और शुभकामनाएं।

मुझे विश्वास है कि कुवैत उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका निभाता रहेगा।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा – कुवैत के अमीर के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को बधाई और शुभकामनाएं। मैं क्राउन प्रिंस के रूप में कार्यभार संभालने पर महामहिम शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह को भी बधाई देता हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...