1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अंडरवर्ल्ड डॉन से मिल चुकी है प्रीति जिंटा को धमकी, फिर भी एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम…

अंडरवर्ल्ड डॉन से मिल चुकी है प्रीति जिंटा को धमकी, फिर भी एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंडरवर्ल्ड डॉन से मिल चुकी है प्रीति जिंटा को धमकी, फिर भी एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम…

मुंबई: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) आज भले ही फिल्मों से दूर हो लेकिन अपने दौर में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक नायाब फिल्में देकर सभी का दिल जीता था। प्रीति जिंटा अक्सर सार्वजनिक रुप से भी अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहती। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर उनके फैंस सहित सभी लोग हैरान है।

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से रूबरू होते भी देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रीति जिंटा फिल्मों में जितना दमदार रोल करती नजर आयी है असल जिंदगी में भी एक्ट्रेस काफी बहादुर है।

अंडरवर्ल्ड से मिल चुकी है धमकी

खबर के अनुसार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की शूटिंग के दौरान अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आए थे। जबकि शाहरुख खान, सलमान खान, संजय गुप्ता, महेश मांजरेकर, निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन और अन्य कई हस्तियों ने अपने पहले के बयानों को वापस ले लिया था,लेकिन एक्ट्रेस अपनी बात पर टिकी रही थीं।

बता दें कि मुंबई में सेशन कोर्ट की सुनवाई पर प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि उन्हें एक आदमी का फोन आया था, जिसने कहा, “मुख्य भाई का रदमी रजाक बोल रहा हूं और मुझे 50 लाख चाहिए।

खबरों की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का पैसा फिल्म में लगा था जबकि कागज पर भरत शाह का पैसा लगा था। धमकी के बाद भी अभिनेत्री प्रीति जिंटा अदालत में गवाही देने पहुंची थी। प्रीति जिंटा ने कोर्ट में स्वीकार किया था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आ रहे हैं और पैसों की भी डिमांड की जा रही है। यह मामला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा होने के चलते प्रीति जिंटा के बयान को कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था।

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत डरी हुई थी और परेशान थी और फिल्म के निर्माता नाज़िम रिज़वी से मिली। उन्होंने मुझे चिंता न करने के लिए कहा और कहा सब ठीक हो जाएगा। इसके साथ उसने मुझे अपना सेल फोन नंबर दिया और कहा कि अगर मुझे कोई और समस्या हो तो मैं उसे कॉल करूं।

बाद में जब पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील और फिल्म उद्योग से जुड़े चार लोगों के बीच टेलीफोन पर बातचीत की तो आरोपियों में फिल्म फाइनेंसर भरत शाह, निर्माता नसीम रिजवी, उनके सहायक अब्दुल रहीम अल्लाह बख्श और दुबई के जौहरी मोहम्मद शमशुद्दीन थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...