उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है लेकिन सबसे चौंकाने वाला निर्णय 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में हुए फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करने वाले प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का तबादला रहा।
अभिषेक दीक्षित को प्रयागराज का नया एसएसपी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके ट्रांसफर पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने बातों ही बातों में शिक्षक घोटाले में कोई गड़बड़ी ना हो ऐसा कहकर सरकार पर निशाना साधा है।
दरअसल प्रियंका ने ट्वीट किया, प्रयागराज के SSP का ट्वीट देख कर आश्चर्य हुआ। जिस समय उन्होंने इतने बड़े घोटाले का खुलासा किया है, उनके जाने से जांच का नुकसान न हो।
वजह जो भी है, ऐसे अफसरों को पब्लिक का पूरा समर्थन मिलना चाहिए जो ईमानदारी से, निर्भय होकर अपना कर्तव्य निभाते हैं।
ज्ञात हो, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की अगुवाई में ही टीम ने 69000 शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था, जिसकी जांच अब एसटीएफ कर रही है।