1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: तब्लीगी जमात के 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पढ़े

प्रयागराज: तब्लीगी जमात के 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

हजरत निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में आयोजित जलसे में 20 राज्यों के 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे, इस भीड़ में हज़ारों विदेशी थे वही अब इस जलसे के कारण देश में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां 20 राज्यों के 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

सूत्रों की माने तो देश के 15 से अधिक राज्यों में ये लोग वापिस गए है और 5000 से अधिक लोग इनके कारण संक्रमित हुए होंगे। वही अब प्रयागराज में भी तबलीगी जमात के सात इंडोनेशियाई मौलानाओं समेत 10 लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसमें नामजद होने वालों में मुसाफिर खाने का व्यवस्थापक वसीम भी शामिल है। मुसाफिरखाने में ठहरे अन्य 28 लोगों को लेकर यहां मिले कुल 37 लोगों को जार्जटाउन के एक गेस्टहाउस में विशेष चिकित्सा दल की निगरानी में क्वारंटीन कर दिया गया है। 

आपको बताते चले, देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 2000 को पार कर गयी है और 1000 से 2000 होने में इसे सिर्फ चार दिन लगे। वही 1000 तक का आकंड़ा पहुंचने में आठ हफ्ते लगे थें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...