1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज – बाइक सवार बदमाशों ने सामने से मारी गोली

प्रयागराज – बाइक सवार बदमाशों ने सामने से मारी गोली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रयागराज – बाइक सवार बदमाशों ने सामने से मारी गोली

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार की रात जेल से छूटकर आए कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शिवकुटी के तेलियरगंज जोंधवल मोहल्ले में रहने वाले प्रेमनाथ जायसवाल फुटपाथ पर खिलौना और गिफ्ट आइटम की दुकान लगाते हैं। उनके छोटे बेटे नीरज की आजाद मार्केट में रेडीमेंड गारमेंट की दुकान है।

गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद नीरज अपने बड़े भाई धीरज के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक नीरज चला रहे थे और धीरज पीछे बैठे थे। इसी दौरान घर से फोन आ गया तो नीरज बात करते हुए बाइक चला रहे थे। तभी सामने से आए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली पेट और एक गोली सीने में लगते ही नीरज बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुन राहगीर मदद को दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...