1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. कांग्रेस और केजरीवाल पर प्रकाश जावड़ेकर का हमला- बच्चों के दिमाग में भरा जा रहा जहर

कांग्रेस और केजरीवाल पर प्रकाश जावड़ेकर का हमला- बच्चों के दिमाग में भरा जा रहा जहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस और केजरीवाल पर प्रकाश जावड़ेकर का हमला- बच्चों के दिमाग में भरा जा रहा जहर

प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर विपक्ष को घेरा है। उन्होंने कहा कि, सीएम और डिप्टी सीएम ने जो बोला है उससे साफ हो गया कि शाहीन बाग आंदोलन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की मिलीभगत है। जिसने दिल्ली में दंगा भड़काया लोगों की संपत्ति जलाई उसे आम आदमी पार्टी टिकट देती है। लोगों में गलतफहमी पैदा करके और भ्रमित करके ये आंदोलन चलाया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जावड़ेकर का विपक्ष और केजरीवाल पर हमला

वहां नारे लग रहे हैं जिन्ना वाली आजादी… अब आपको ये फैसला करना पड़ेगा कि आपको जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय। इनके आंदोलन की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, इसका इन लोगों को जरा भी इल्म नहीं। बच्चों के दिमाग में भी जहर भरा जा रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि मोदी और अमित शाह को मार दिया जाएगा।

भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस खड़े हैं। इससे जनता को तकलीफ पहुंच रही है। धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों के प्रति आम आदमी पार्टी को थोड़ी भी सहानुभूति नहीं है। केजरीवाल टीवी डिबेट में कहते हैं कि बाहर से आए शरणार्थियों की वजह से देश में बवाल कराया जा रहा है, शरणार्थियों के प्रति इनके मन में जरा भी सहानुभूति नहीं है।

पाकिस्तान, बांग्लादेश में इन लोगों पर बहुत ही अत्याचार हुआ और ये लोग वहां से भाग कर आए। इनके लिए देश में नागरिकता कानून लाया गया। केजरीवाल ने टाउन हॉल में कहा कि CAA की वजह से करोड़ों लोगों की नागरिकता जाएगी। मुझे कल ताज्‍जुब हुआ कि इमरान खान ने भी यही बयान दिया है। दोनों के बयान अक्सर एक समान होते हैं। दिल्ली इस बार ये सवाल पूछ रही है।

मैं बता दूं कि CAA से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। ये कानून सिर्फ उन लोगों के लिए है जो पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए हैं। ये NRC को CAA से जोड़ कर कहते हैं। लेकिन, NRC तो सिर्फ असम में लागू है और NRC तो कांग्रेस लाई थी हम तो लाए भी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...