रिपोर्ट: सत्यम दुबे
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आगामीं विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड BJP का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही BJP सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में आगामीं होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
Union Minister of Parliamentary Affairs, Pralhad Joshi has been appointed in charge of Uttarakhand for the upcoming Assembly election 2022. pic.twitter.com/Ik8YhvUZlS
— ANI (@ANI) September 8, 2021
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में जन आशिर्वाद यात्रा किया। इस यात्रा में मुख्यमंत्री सहित पार्टी के कई पदाधिकारी हिस्सा लिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद उत्तराखंड जाकर दो दिवसीय प्रवास किया था। इस दौरान उन्होने जन आशिर्वाद यात्रा को हरी झंड़ी दिखाई थी।


उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही भाजपा दिग्गज नेताओं के दमखम के साथ-साथ पार्टी के सांगठनिक नेटवर्क पर ज्यादा भरोसा कर रही है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट और 60 सीटें हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। भाजपा ने 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य बनाया है। साल 2017 के चुनाव में पार्टी को 46.51 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। पार्टी का अनुमान है कि 51 प्रतिशत वोट लेकर वह 60 सीटें प्राप्त कर सकती है।
बीजेपी उत्तराखंड में सांगठनिक नेटवर्क का जाल बिछाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह अमित शाह और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आन लाइन और ऑफलाइन संवाद करेंगे। सबका प्रयास होगा कि BJP को प्रचंड बहुमत से एक बार फिर सरकार बने।