1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पोस्टर विवाद: अब सपा नेता ने लगाए चिन्मयानंद व कुलदीप सेंगर के बैनर

पोस्टर विवाद: अब सपा नेता ने लगाए चिन्मयानंद व कुलदीप सेंगर के बैनर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पोस्टर विवाद: अब सपा नेता ने लगाए चिन्मयानंद व कुलदीप सेंगर के बैनर

योगी सरकार के द्वारा दंगाइयों के पोस्टर चिपकाने का विवाद अब बढ़ता जा रहा है, हाई कोर्ट के द्वारा पोस्टर हटाए जाने के आदेश के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट में गयी जहां मामला 3 जजों की बेंच को सौंप दिया गया है।

अब समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद की फोटो वाले बैनर लगवा दिए है। ये बैनर योगी सरकार द्वारा लगवाए गए वसूली वाले बैनर-पोस्टर के बगल लगे हैं।

https://twitter.com/IPSinghSp/status/1238175879412322304

आपको बता दे कि 19 दिसंबर, 2019 को जुमे की नमाज के बाद लखनऊ के चार थाना क्षेत्र ठाकुरगंज, हजरतगंज, कैसरबाग और हसनगंज में हिंसा हुई थी। प्रशासन ने नुकसान की भरपाई के लिए फोटो-वीडियो के आधार पर 150 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजे।

जांच के बाद प्रशासन ने 57 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना और उनके फोटो, नाम व पते युक्त बैनर, पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...