1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. FB पर पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस- तो क्या ठाकरे से नाराज हैं संजय राउत?

FB पर पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस- तो क्या ठाकरे से नाराज हैं संजय राउत?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
FB पर पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस- तो क्या ठाकरे से नाराज हैं संजय राउत?

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ कि इतने में ही पार्टी में ताना-तानी शुरू हो गया है। जहां एक तरफ उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार में कई नेताओं को मंत्री न बनाए जाने पर नराजा हैं तो वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि, शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत भी भाई सुनील राउत को पार्टी में जगह न मिलने पर नाराज चल रहे हैं।

संजय राउत ने इसपर अभी तक खुलकर कुछ कहा तो नहीं है लेकिन फेसबुक पर उनके एक पोस्ट ने नाराजगी पर सस्पेंस बढ़ा दिया है। नए साल पर संजय राउत ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘हमेशा ऐसे व्यक्ति को संभाल कर रखिए, जिसने आप को तीन भेंट दी हों- साथ, समय और समर्पण…’ उनके इस पोस्ट को शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तरफ इशारा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अब यह फोस्ट हट चुका है लेकिन इस वक्त उनके इस पोस्ट पर चर्चाएं तेज हो गई है।

माना जा रहा है कि कयासों के चलते ही राउत ने उस पोस्ट को डिलीट किया है। शिवसेना ने तीन निर्दलियों को मौका मिलने के बाद संजय के नाराज होने की खबर सामने आई थीं। उनके भाई सुनील के भी विधायकी से इस्तीफे की चर्चा थी लेकिन इस पूरे मामले पर संजय राउत आगे आए और कहा कि हम लोग देने वाले हैं, मांगने वाले नहीं। पार्टी के लिए काम करते हैं, पद के लिए नहीं। सुनील राउत पक्का शिवसैनिक है।

बताते चलें कि, उद्धव को मुख्यमंत्री बनाने में भले ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भूमिका निभाई हो लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के परिणा आते ही संजय राउत ने इसके लिए मुहीम छेड़ दी थी। उन्होंने चुनावों के रिजल्ट वाले दिन से ही ट्वीट करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं एनसीपी-कांग्रेस से सरकार गठन के लिए बातचीत में राउत ही आगे रहे और जब तक उद्धव सीएम नहीं बन गए वे डटे रहे। ऐसे में माना जा रहा था कि उद्धव कैबिनेट में संजय के भाई को भी जगह जरूर मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...