1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शराब की लत में डूबी थी पूजा, महेश भट्ट के एक फोन कॉल से छोड़ दी बोतल, आखिर ऐसा क्या कहा महेश भट्ट ने जानें एक क्लिक में…

शराब की लत में डूबी थी पूजा, महेश भट्ट के एक फोन कॉल से छोड़ दी बोतल, आखिर ऐसा क्या कहा महेश भट्ट ने जानें एक क्लिक में…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शराब की लत में डूबी थी पूजा, महेश भट्ट के एक फोन कॉल से छोड़ दी बोतल, आखिर ऐसा क्या कहा महेश भट्ट ने जानें एक क्लिक में…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई-दिल्ली: बॉलीवुड के कई स्टार्स एल्कोहोलिक है उन्हें शराब पीने की बेहद लत है। ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘सड़क’ जैसी हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी इन्हीं एक्ट्रेस में से एक थी। लेकिन पृजा ने बाकी एक्ट्रेस की तरह अपनी शराब की लत की बात छुपा के नहीं रखी।

पूजा भट्ट ने मिडिया के सामने ये माना कि उन्हें शराब की लत थी। पूजा भट्ट ने बताया कि सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने शराब पीना शुरु कर दिया था। और 23 साल की उम्र में उन्हें सिगरेट की  भी लत गयी। भट्ट परिवार में रविवार के दिन घर में टेबल पर वाइन और बियर मौजूद होना आम बात थी। परिवार का माहौल काफी खुला होने के कारण उन्हें किसी ने रोका नहीं। और यही वजह थी कि पूजा को शराब की लत लगने में कोई देर नहीं लगी। इसके बाद पूजा भट्ट की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आये लेकिन शराब पीना पूजा ने नहीं छोड़ा और उनकी इस लत की वजह से उनके परिवार वाले परेशान हो गये थे।

लेकिन साल 2016 में एक फोन कॉल ने उनकी जिंदगी बदल दी। और हैरान करने वाली बात तो ये है कि उस फोन कॉल के बाद उन्होंने शराब की बोतल छोड़ दी। बता दें कि ये फोन कॉल उनके पिता महेश भट्ट का था। पूजा ने हमेश की तरह फोन पर अपने पापा के साथ बात की । पूजा ने कहा कि फोन रखते वक्त उनके पापा ने कहा कि “I LOVE YOU BETA” और मैंने कहा “I LOVE YOU TOO PAPA. दुनिया में इससे ज्यादा प्यार मेरे लिए कुछ और नहीं है।“ इस पर महेश भट्ट का जवाब था कि – “अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो खुद से प्यार करो, क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर बसता हूं”। बस यहीं वो पल था जब पूजा भट्ट ने अपने पापा की इस बात को सुनकर शराब पीना छोड़ दिया। पूजा भट्ट अब फिलहाल शराब से दूर है और उनकी जिंदगी भी काफी बदल चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...