1. हिन्दी समाचार
  2. राजस्थान
  3. Chittorgarh में पुलिस ने की 50 लाख की शराब जब्त…

Chittorgarh में पुलिस ने की 50 लाख की शराब जब्त…

मारवाड़ क्षेत्र में लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों ने मेवाड़ को गुजरात तक शराब पहुंचाने का रास्ता बना लिया है। पिछले लंबे समय से मारवाड़ शेखावटी सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्रवाई की है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Chittorgarh में पुलिस ने की 50 लाख की शराब जब्त…

रिपोर्ट:पायल जोशी

मारवाड़ क्षेत्र में लगातार पुलिस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों ने मेवाड़ को गुजरात तक शराब पहुंचाने का रास्ता बना लिया है। पिछले लंबे समय से मारवाड़ शेखावटी सहित विभिन्न इलाकों में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ ताबडतोड़ कार्रवाई की है।

ऐसे में राजस्थान के मेवाड़ से चित्तौड़गढ़ और मध्य प्रदेश से होकर गुजरात शराब पहुंचाने का नया रास्ता ढूंढा गया है। इसकी जानकारी तब मिली जब शहर के सदर थाना पुलिस ने हरियाणा से गुजरात लेकर जा रहे अवैध शराब पकड़ी। ट्रक चालक चूने के आड़ में शराब ले जा रहा था। जिसके चलते पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली।

हरियाणा से जब एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया तो जिसे रोककर पूछताछ की तो उसने ट्रक में चूना भरा हुआ बताया, जब उससे संबंधित डाक्यूमेंट्स मांगे गए तो उसने बिल्टी दिखा दी। बिल्टी में इंदौर, मध्यप्रदेश ले जाना लिखा हुआ था। लेकिन सूचना पक्की होने के कारण पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चूना के कट्टों के नीचे अंग्रेजी अवैध शराब भरी हुई थी। भारी मात्रा में अवैध शराब होने के कारण पुलिस ने ट्रक को सदर थाना ले आए।

दरअसल यहां आकर जब पेटी निकाली गई, उसमें 748 पेटी में अलग-अलग ब्रांड की महंगी शराब भरी हुई थी और हर पेटी में 12 बोतल रखी हुई थी। थानाधिकारी ने बताया कि यह करीब 50 लाख का माल है, जो हरियाणा से बड़ोदा, गुजरात ले जाया जा रहा था। बता दें ट्रक चालक ने अपना नाम बाड़मेर निवासी जगमाल राम पुत्र काना राम गोदारा विश्नोई उम्र 48 बतायी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस की इस कार्रवाई में कार्यवाहक थानाधिकारी लोकपाल सिंह, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल हेमवृत, भजनलाल, दिलीप मौजूद थे।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...