1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भदोही: मस्जिद से पुलिस ने किया 11 बांग्लादेशी सहित 3 और को गिरफ्तार, निजामुद्दीन से आकर छिपे थे

भदोही: मस्जिद से पुलिस ने किया 11 बांग्लादेशी सहित 3 और को गिरफ्तार, निजामुद्दीन से आकर छिपे थे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

भदोही जिले की एक मस्जिद से पुलिस ने बांग्लादेश के 11 लोगों पकड़ा है। सभी बांग्लादेशी निजामुद्दीन से आकर पिछले तीन सप्ताह से बिना पुलिस को सूचना दिए मस्जिद में छुप कर रह रहे थे। 11 लोगों के अलावा बंगाल और आसाम के भी तीन लोग मस्जिद से पकड़े गए हैं।

सभी को कोरोना की जांच के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले लेकिन इतने दिनों अब छुप कर रह रहे बांग्लादेशियों के मिलने से प्रशासन के हांथ पांव फूल गए हैं। सभी बंग्लादेशी भदोही कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर में स्थित एक मस्जिद में छुप कर रह रहे थे। ये सभी निजामुद्दीन दरगाह से यहां तीन मार्च को आए थे और बिना पुलिस को सूचना दिए स्थानीय लोगों के मदद से यहां रह रहे थे।

निजामुद्दीन से कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद जब प्रशासन नींद से जागा तब पुलिस मस्जिद में छापेमारी कर इन बंग्लादेशी लोगों को पकड़ कर अस्पताल ले जाया गया। बांग्लादेशियों के मिलने के बाद बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर जिले का खुफिया विभाग और पुलिस क्या कर रही रही। वहीं बांग्लादेशियों के मिलने के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अभी किसी मे कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन सभी क्वारंटीन कर दिया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उस मस्जिद का जायजा लिया जहाँ से ये सभी मिले हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों के सम्पर्क में कौन कौन आया था। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...