1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 18 वाट फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आज लांच होगा Poco M3

18 वाट फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आज लांच होगा Poco M3

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
18 वाट फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आज लांच होगा Poco M3

पोको का नया स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा।PocoM3 कंपनी की M-सीरीज का नया हैंडसेट होगा। इससे पहले इस सीरीज में Poco एम2 और पोको एम2 प्रो आ चुके हैं।


पोको के नए हैंडसेट से शाम 5.30 बजे होने वाले एक इवेंट में पर्दा उठेगा। ऑफिशल लॉन्च से पहले पोको ने हैंडसेट के अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

पोको के मुताबिक, एम3 में 6.53 इंच डिस्प्ले होगी, जिस पर वाटरड्रॉप-नॉच होगी।

ऑफिशल टीजर से खुलासा होता है कि हैंडसेट में रियर पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है।

फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व 6000mAh बैटरी होने की भी पुष्टि हो चुकी है।

फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की खबर है। फोन में 4 जीबी रैम दी जाएगी। बात करें सॉफ्टवेयर की तो यह ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर चलेगा।

सेल्फी के लिए पोको एम3 में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सका है। 6000mAh की बैटरी 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी।

इससे पहले टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने भी आने वाले PocoM3 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था।

लीकस्टर के मुताबिक, फोन टेक्स्चर्ड बैक पैनल के साथ ग्रे और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...