1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम बोले-भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा, वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व, बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

पीएम बोले-भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा, वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व, बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम बोले-भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा, वीर सैनिकों की शहादत पर गर्व, बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियों काॅन्फेंसिंग के जरिए बात कर रहे है। बैठक की शुरूआत उन्होंने भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने हमेशा से ही अपने पडोसियों के साथ मिलकर काम किया है, यादि किसी प्रकार का मतभेद रहा भी तो उस मतभेद को भुलाकर काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, ंहमारे लिए भारत की संप्रभुता और अखंडता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता। भारत शांति चाहता है, लेकिन भारत को उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। इस बारे में किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए। भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है। भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर हमेशा इस बात का गर्व रहेगा कि वे मारते-मारमे मरे है। कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से वीडियों कांफ्रेंसिंग के शुरूआत में पीएम मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...