रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
नई दिल्ली: आज मंगलवार को पीएम मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर अमृत् महोत्सव के तहत आयोजित ‘नया शहरी भारत: शहरी परिदृश्य में बदलाव’ सम्मेलन मे उत्तर प्रदेश के लगभग 75,000 लोगो को प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी के तहत डिजिटल रूप मे घरों की चाबियां सौंपीं है। और इसके बाद प्रधानमंत्री ने लाभार्तियों से बातचीत भी की। इस योजना से उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को लाभ प्रप्त हुआ है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का भी उदघाटन किया है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कॉन्क्लेव-सह-एक्सपो में लगाई गई आधुनिक आवासीय तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह कार्यक्रम केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
साथ ही प्रधान्मंत्री ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंडर आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और अयोध्या में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम और नगरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा अमृत मिशन के अंडर अलग-अलग शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा बनाऐ गये पेयजल और सीवरेज की कुल 4,737 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं को लॉन्च किया है।
बातचीत के दौरान पीएम ने कहा कि “मेरे जो साथी झुग्गी-झोपड़ी में जिंदगी जीते थे, उनके पास पक्की छत नहीं थी, इन 75,000 लोगों को घर मिल गया है, वे सभी अपने नए घर में दिवाली, दशहरा और ईद मनाएंगे। मुझे खुशी है कि 80 फीसदी घर महिलाओं के नाम पर दिए जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “2014 के बाद, हमारी सरकार ने शहर में पीएम आवास योजना के तहत 1.13 करोड़ से अधिक घर बनाने की अनुमति दी है। इनमें से अब तक 50 लाख से अधिक घर बनाए गए हैं और गरीबों को दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार गरीब लोगों के लिए घर नहीं बनाना चाहती थी। 2017 से पहले, यूपी में पीएम आवास योजना के तहत घरों के लिए 18,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन 18 भी नहीं बने, योगी सरकार ने 9 लाख घर पूरे किए हैं।”
और उन्होने कहा कि, “3 करोड़ परिवार, जो झुग्गी बस्तियों में रह रहे थे और जिनके पास पक्के घर नहीं थे, उन्हें एक ही योजना से लखपति बनने का मौका मिला। ये लोग अब लखपति हैं।” साथ ही उनका कहना है कि “पीएम आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने गरीबों के खातों में 1 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।“
साथ ही पीएम मोदी ने लाभार्थियों को एक होमर्वक भी दिया है। उन्होने कहा अयोध्या में इस बार दिवाली पर साढ़े सात लाख दिये जलाए जाएंगे। जिन 9 लाख परिवारों को अपने घर मिले हैं, वे अपने-अपने घर के बाहर सिर्फ दो दिये जलाएं। मेरे गरीब भाई अपने घर को 18 लाख दिये से रोशन करेंगे तो भगवान राम को भी खुशी होगी।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मे किया गया। जिसमे पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।