1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी तैयारियों का लेंगे जायजा

7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी तैयारियों का लेंगे जायजा

 नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरे के साथ ही साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज भी करेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी तैयारियों का लेंगे जायजा

नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरे के साथ ही साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी काशी में रूद्राक्ष में एक घंटे से ज्यादा का समय बिताएंगे। करीब चार महीने बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं ऐसे में प्रदेश वासियों को उम्मीद है कि पीएम मोदी काशी के लिए कई सौगात लेकर आएंगे। अपने इस दौरे में पीएम मोदी नमो घाट जनता को सुपूर्द करेंगे।

गौरतलब है कि साल 2019 में पीएम मोदी ने नमो घाट का उद्घाटन किया था। नमो घाट को दो चरणों में बनाया गया है। नमो घाट काशी का पहला ऐसा घाट होगा जो जल, थल और वायु मार्ग से जुड़ा होगा। सूर्य नमस्कार को समर्पित इस घाट को 34 करोड़ की लागत से बनाया गया है। नमो घाट करीब आधा किलोमीटर लंबा है जिसमें मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल को प्रमोट किया गया है। इस घाट पर गेल इंडिया ने फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी बनाया है।

जानकारी के मुताबिक यहां से पर्यटकों को बनारस की गंगा आरती, वॉटर एडवेंचर, संध्या आरती, योग आदि देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस घाट से क्रूज के जरिए वाराणसी और आसपास के इलाकों में लोग आसानी से जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाली 7 जुलाई को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी काशी को 1812 करोड़ से ज्यादा की 45 योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे. काशी में पीएम मोदी के तीन मुख्य कार्यक्रम है जिनकी तैयारियां बड़े जोरों शोरों से की जा रही हैं।

सभास्थल में आने वाले एक-एक व्यक्ति की गतिविधि पर पुलिस और इंटेलिजेंस यूनिट की नजर हो। पुलिस और प्रशासन के लोग अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। यातायात की व्यवस्था ऐसी रहे कि आमजन को कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। उन्होंने दर्शन-पूजन कर प्रदेश व देश के लोगों के सुख-शांति की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई की दोपहर दो बजे सिकरौल स्थित एलटी कॉलेज परिसर में अक्षयपात्र मिड डे मील किचन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह 50 बच्चों के साथ बातचीत करने के साथ ही उनके साथ किचन में बना भोजन भी खा सकते हैं। शुरुआत में इस किचन से जिले के सरकारी स्कूलों के 25 हजार बच्चों को मिड-डे-मील मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है।

जल्द ही यह सेवा एक लाख बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। दोपहर लगभग 2:45 बजे प्रधानमंत्री रुद्राक्ष इंटरनेशल कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वह नई शिक्षा नीति पर होने वाले अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद करीब 4 बजे प्रधानमंत्री डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वह 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री से जुड़े सभी कार्यक्रम स्थल आज शाम जिला प्रशासन द्वारा SPG के अफसरों की प्रत्यक्ष निगरानी में सौंप दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में SPG के अफसरों की मॉनिटरिंग में NSG के कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अफसर तैनात रहेंगे। बाहरी सुरक्षा घेरे का नेतृत्व 11 आईपीएस अफसर करेंगे।

बाहरी सुरक्षा घेरे में एटीएस के कमांडो, पुलिस, पीएसी और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 10 हजार जवान, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, लोकल इंटेलीजेंस यूनिट, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, ट्रैफिक पुलिस और 500 से ज्यादा होमगार्ड तैनात रहेंगे। सभी कार्यक्रम स्थल वीडियो कैमरे की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...