1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. श्रीलंका के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की निवेश समेत कई मुद्दों पर बात

श्रीलंका के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की निवेश समेत कई मुद्दों पर बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्रीलंका के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की निवेश समेत कई मुद्दों पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के अपने समकक्ष महिंदा महिंदा राजपक्षे से दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों समेत व्यापक मुद्दों पर शनिवार को चर्चा की। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे पांच दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे।

इस मुलकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, भारत और श्रीलंका नीग्रोब के साथ-साथ करीबी दोस्त हैं। हमारे क्षेत्र में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है, हम दोनों ने इसका डटकर सामना किया है। हम आतंक के खिलाफ अपने सहयोग को और बढ़ाएंगे।

इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज की वार्ता में हमने श्रीलंका में संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं पर चर्चा की, और व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर भी चर्चा की। हमने अपने लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भी चर्चा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...