1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शुरू की नई परंपरा

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शुरू की नई परंपरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शुरू की नई परंपरा

पीएम नरेंद्र मोदी ने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 48 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया और एक नई परंपरा का आगाज कर दिया है। पीएम मोदी ने युद्धवीरों की शहादत को सलाम करने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति नहीं गए, लेकिन उसके बगल में ही नवनिर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर देश के पहले सीडीएस के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने उनकी अगवानी की।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों की याद में अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट पर 1972 में तैयार किया गया था। तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख अवसरों- स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दिया करते थे। इस बार पहली बार सीडीएस भी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं पूर्व आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी को सीडीएस का पदभार ग्रहण किया है। आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे, वायु सेना प्रमुख आर के भदौरिया और नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने पिछले साल ही सेना के शीर्ष पदों की जिम्मेदारी संभाली है।

44 एकड़ में फैले वॉर मेरोरियल चार सर्कल से बना हुआ है- अमर चक्र, वीरता चक्र, त्याग चक्र और रक्षक चक्र। इनमें 25 हजार 942 जवानों के नाम ग्रेनाइल के टेबलेट पर स्वर्ण अक्षरों में लिए हुए हैं। पीएम ने ही पिछले साल 25 फरवरी को देश को 44 एकड़ में फैले वॉर मेमोरियल को समर्पित किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...