रिर्पोट: अनुष्का सिंह
दिल्ली: स्वचछ भारत अभियान भारत सरकार के द्वारा शुरु किया गया एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। इस अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर, 2014 को हुई थी। जिसका लक्ष्य गलियों, सड़कों और हमरे देश को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। इस अभियान के अंतरगत 2 अक्टूबर 2019, महात्मा गांधी के जन्म की 150वीं सालगिरह तक ग्रामीण भारत में 1.96 लाख करोड़ रुपये के बजट से 1.2 करोड़ शौचालयों का निर्माण करके खुले में शौंच मुक्त भारत को हासिल करने का लक्ष्य रखा गया था। जो कि काफी हद तक सफल भी रहा और आज इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वचछ भारत अभियान के दूसरे चरण को भी लॉन्च कर दीया हैं।
इस आभीयान को आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित डाक्टर अंबेडेकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में लॉच किया गया। इस योजना के तहत वर्ष 2030 के तय किऐ गऐ विकास लक्ष्यों को पाने की तरफ आगे बढ़ा जाएगा। इस अभियान का मुख्य आधार ट्रिपल आर है, जो कि रिड्यूज, रीयूज और रीसाइकिल है। जिसके तहत वैज्ञानिक आधार पर कचरे का समाधान कर इस लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में अगले पांच वर्षों के भीतर शहरों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाएगा, जिससे महानगरों और शहरों के बाहर कूड़े के पहाड़ बनने की नौबत नहीं आएगी। इस मिशन को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 नाम दिया गया है। केंद्रीय शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशनके 2.0 का उद्देश्य सुविधाओं को बेहतर बनाना और नगर नालियों मे फसे ठोस कचरे कि प्रोसेस्गिं को मौजूदा 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तक ले जाना है।
स्वचछ भारत अभियान के साथ प्रधान मंत्री ने अभियान अमृत का भी दूसरा चरण लॉन्च किया है। जिसके तहत सभी शहरों के हर घर को नल से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सीवेज के पानी को साफ कर दोबारा उपयोग करने लायक बनाया जाएगा। साथ ही करीब 4700 लोकल बॉडीज को स्वच्छ पानी की आपूर्ति की भी शुरुआत की गई। सरकार इसके तहत देश में करीब 2.68 करोड़ स्वच्छ पानी के कनेक्शन लगाएगी जिससे लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। इस अभियान के द्वारा करीब 500 शहरों में 2.64 करोड़ सीवर कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इससे करीब 10.5 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
आपको बता दे कि इन योजनाओ के लॉन्च होने कि जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्विटर के ज़रिए बीते दीन गुरुवार को साझा की थी।