1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. “जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है”: पीएम मोदी

“जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है”: पीएम मोदी

By: Amit ranjan 
Updated:
“जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है”: पीएम मोदी

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के पांचवें चरण से पहले ही टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हारती हुई नजर आ रही है, ये हम नहीं पीएम मोदी कह रहे है। दरअसल पीएम मोदी ने बंगाल के वर्धमान में एक जनसबा को संबोधित करते हुए कहा कि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ हो गयी है। दीदी की बौखलाहट साफ दिख रही है और उनकी बैखलाहट बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि समझ नहीं आता कि दीदी को कड़वाहट इतनी पसंद क्यों है ?

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ”बर्धमान की 2 चीजें बहुत  मशहूर हैं। एक तो चावल और दूसरा मिहिदाना। आपकी बोली, आपका व्यवहार, यहां का खान-पान हर चीज में भरपूर मिठास है। दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। जानते हैं क्यों? मैं बताता हूं। क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है। यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ”चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है।” उन्होंने कहा कि, ”एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया। यानि बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है। दूसरा, बंगाल के लोगों ने दीदी का बहुत बड़ा प्लान फेल कर दिया। दीदी तैयारी करके बैठी थीं कि पार्टी की कप्तानी भाइपो को सौंपेंगी, लेकिन दीदी का ये खैला भी जनता ने समय रहते समझ लिया। इसलिए दीदी का सारा खैला धरा का धरा रह गया।”

और, ”तीसरा, दीदी की पूरी टीम को ही बंगाल के लोगों ने मैदान से बाहर जाने को कह दिया है। दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई। वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी। अब दीदी बंगाल के लोगों से गुस्सा तो होंगी ही।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ”दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा। वो राजा राम मोहन राय जिन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ देश को झकझोरा, इस कुरीति को मिटाने के लिए देश को दिशा दिखाई, उनके बंगाल में दीदी ने दलितों को इतना बड़ा अपमान किया है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ”हार होती देख ये क्या हो गया आपको, आपके करीबियों को? हालत तो ये हो गई है कि दीदी अब केंद्रीय वाहिनी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़का रही हैं। दीदी, आपको गुस्सा करना है तो मैं हूं न, मुझ पर कीजिए। जितनी मर्जी गाली दीजिए। लेकिन बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए।” आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण का चुनाव 17 अप्रैल को 45 सीटों पर होना है, जिसका परिणाम 2 मई को आयेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...