कल यानी बृहस्पतिवार को पीएम मोदी द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो पर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। उनके ट्वीट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उस पर तंज कसा जिसके बाद से बीजेपी की तरफ से एक के बाद एक हमले किये जा रहे हैं।
आइए आपको इस खबर को विस्तार से समझाते हैं –
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल एक वीडियो साझा किया था जिसमे उन्होंने एक कंपनी की सीईओ से पूछा कि पवन ऊर्जा के आपके टरबाइन जहां नमी ज्यादा है, वहां हवा में से पानी सोख करके स्वच्छ जल भी उत्पादित कर सके तो यह गांवों के पेयजल की समस्या सुलझा सकते हैं। हम यह सुझाव देते हैं। क्या आपके वैज्ञानिक इस दिशा में कुछ कर सकते हैं।
The real danger to India isn’t that our PM doesn’t understand.
It’s the fact that nobody around him has the guts to tell him. pic.twitter.com/ppUeBeGwpk
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2020
आपको यह भी बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पवन ऊर्जा में भविष्य की संभावनाओं पर एक कंपनी की सीईओ के साथ बातचीत की थी।
इसी पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया उन्होंने लिखा – भारत के लिए असल खतरा यह नहीं है कि हमारे प्रधानमंत्री को समझ नहीं है। वास्तविकता यह कि उनके आसपास मौजूद किसी भी शख्स में उन्हें यह बताने की हिम्मत नहीं हैं।
Rahul ji tomorrow morning please get up at night & read the two scientific papers that I have attached herewith.
Though I’m sure you won’t understand the complexity of the subject looking at the condition of your non functioning mental “Turbines”!! https://t.co/sDxA0o7yN4 pic.twitter.com/J2ZhERegSp— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 9, 2020
इसके बाद से भाजपा की ओर से संबित पात्रा और अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर हमला बोला। संबित पात्रा ने ट्वीट में कहा – राहुल जी जब कल सुबह आप रात में उठेंगे तो इन साइंटिफिक पेपर्स को जरूर पढ़िएगा। मुझे पता है कि ये आपको समझ नहीं आएगा।
There is no cure for ignorance and entitlement. Entitled brat Rahul thinks everyone around the world is as clueless as he is… He mocks PM’s ideas when CEO of world’s leading wind energy company terms them inspirational!
Watch the last bit of the video he himself has posted… https://t.co/Cznl5JpOkD
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 9, 2020
अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि घमंड की कोई दवा नहीं होती। राहुल गांधी को लगता है कि दुनिया में हर कोई उनकी तरह ही बेखबर है। जबकि पीएम मोदी की इन बातों को दुनिया की सबसे बड़ी विंड एनर्जी की कंपनी के सीईओ ने प्रेरणा दायक बताया था।
Nobody around Rahul Gandhi has the guts to tell him that he doesn’t understand. He mocks PM @NarendraModi’s ideas when CEO of the world’s leading company endorses themhttps://t.co/XR0bqv4wSd https://t.co/KnuymPTcut
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 9, 2020
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, राहुल गांधी के इर्द-गिर्द मौजूद किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे उन्हें बता सके कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता है। जब दुनिया की अग्रणी कंपनी के सीईओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार का समर्थन किया है तो वह उसका मजाक उड़ा रहे हैं।