1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 15 अक्टूबर से स्कूल खुलने की दी अनुमति, केजरीवाल ने कहा सावधानी रखनी होगी

15 अक्टूबर से स्कूल खुलने की दी अनुमति, केजरीवाल ने कहा सावधानी रखनी होगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
15 अक्टूबर से स्कूल खुलने की दी अनुमति, केजरीवाल ने कहा सावधानी रखनी होगी

गृह मंत्रालय ने अनलॉक-5 के दिशानिर्देशों के तहत भारत में स्कूलों को 15 अक्टूबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

हालांकि, केंद्र ने राज्य सरकारों पर कोरोना की स्थिति के आकलन के आधार पर स्कूलों को अभी खोलने या न खोलने का निर्णय छोड़ दिया है।

आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, दिल्ली समेत कई राज्य सरकारों ने 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उत्तराखंड के इस हफ्ते अपना फैसला लेने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में अनलॉक 5 की गाइडलाइंस के मुताबिक 15 अक्टूबर से स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे।

लेकिन उसके लिए प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी होगा। छात्र स्कूल में अपने माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में उपस्थित हो सकते हैं।

जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, उन्हें शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल दिल्ली के सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि एक अभिभावक होने के नाते वे परिस्थिति की गम्भीरता को समझते हैं। इस समय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम लिया जाना उचित नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...