1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली के लोग दुबारा AAP को भारी बहुमत में वोट देंगे- CM केजरीवाल

दिल्ली के लोग दुबारा AAP को भारी बहुमत में वोट देंगे- CM केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली के लोग दुबारा AAP को भारी बहुमत में वोट देंगे- CM केजरीवाल

दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है। मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियों ने कसर कस ली है। वहीं शनिवार को चांदनी चौक विधान सभा क्षेत्र के मजनू का टीला में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे।

उन्होंने आम लोगों बीच में जाकर कहा कि, आम आदमी पार्टी ने बीते पांच सालों में दिल्ली के लोगों के हित में काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, दिल्लीवासियों पर हमें पूरा विश्वास है की वह पहले के चुनाव की तरह भारी बहुमत से वोट देकर आम आदमी पार्टी को दुबारा जीत दिलवाएगी।

आपको बताते चलें कि, चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज़्यादा रोचक है। आम आदमी पार्टी ने प्रहलाद सिंह साहनी को अपना उम्मीदवार बनाया है जो कि इस सीट से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। साहनी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा से है। अलका लांबा चुनाव से ठीक पहले पाला बदल कर कांग्रेस में चली गई थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...