1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता’, दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले अमित शाह

‘जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता’, दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले अमित शाह

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। राजधानी में भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी है।

By: Rekha 
Updated:
‘जनता को झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता’, दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोले अमित शाह

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। राजधानी में भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी है। भाजपा 45 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है। इस शानदार जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली भाजपा को बधाई दी और कहा कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता।

दिल्ली को मिलेगा नया स्वरूप – अमित शाह

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “दिल्लीवासियों ने दिखा दिया कि जनता को झूठे वादों से बार-बार गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।”

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को इस जीत की बधाई दी। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।

‘झूठ और अहंकार के शासन का हुआ अंत’

अमित शाह ने आगे कहा, “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है। यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह मोदी की गारंटी और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।”

‘दिल्ली को AAP-दा मुक्त किया’

शाह ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली के दिल में मोदी, दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीश महल’ को नेस्तनाबूद कर दिल्ली को ‘आप-दा’ मुक्त करने का काम किया है। जनता ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो पूरे देश में झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के नए युग की शुरुआत है।”

भाजपा की इस जीत से क्या बदलेगा?

✅ दिल्ली को मिलेगा नया नेतृत्व और तेज विकास
✅ अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को सुविधाएं बढ़ेंगी
✅ शहर की आधारभूत संरचना (सड़कें, पानी, सीवर) में सुधार होगा
✅ महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार को प्राथमिकता मिलेगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...