1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॅालीवुड एक्टर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने वाला पैडलर गोवा से गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

बॅालीवुड एक्टर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने वाला पैडलर गोवा से गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बॅालीवुड एक्टर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने वाला पैडलर गोवा से गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॅालीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 9 महीने बीत गए हैं । इस दौरान मामले में कई खुलासे हुए, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है । इसी बीच सुशांत मामले में अभिनेता को ड्रग्स सप्लाई करने वाले के पकड़े जाने की खबर सामने आयी है । पुलिस ने ड्रग पैडलर और उसके साथियों को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है । उनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है ।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने वाले पैडलर को गिरफ्तार किया है । NCB प्रमुख समीर वानखेड़े ने मामले को लेकर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया कराने वाले एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हेमंत शाह उर्फ महाराज के रूप में हुई है। हेमंत मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से गोवा में बिजनेस कर रहा था । बताया जा रहा है कि हेमंत का नाम सुशांत ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए अनुज केसवानी और रीगल महाकाल से पूछताछ के दौरान सामने आया था ।

जानकारी के मुताबिक, NCB की गोवा सब जोनल यूनिट और मुंबई NCB की एक ऑपरेशनल टीम ने 7 और 8 मार्च को आरोपी के घर छापेमारी की । जहां पुलिस को LSD (कमर्शियल क्वांटिटी), चरस 28 ग्राम, कोकीन 22 ग्राम, गांजा 1.1 किलो,160 ग्राम साइकोट्रॉपिक पदार्थ और 500 ग्राम ब्लू क्रिस्टल साइकोट्रॉपिक पदार्थ मिला है ।

पुलिस ने अभिनेता को ड्रग सप्लाई करने वाले पैडलर के अलावा दो विदेशी नागरिकों, उगोचुकु सोलोमन उबाबुको (नाइजीरिया) और जॉन इन्फिनिटी डेविड (कांगो) को भी अरेस्ट किया है। इनके पास से 10 हजार रुपए की भारतीय करेंसी भी बरामद हुई है।

आपको बताते चलें कि साल 2020 में जून के महीने में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आयी थी । उनका शव उनके फ्लैट पर पंखे से लटका मिला था । उनकी मौत के इतनी महींने बाद भी यह पता नहीं लगाया जा सका हैं कि उन्होंने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या की गयी थी । फिलहाल इस मामले की CBI ( सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इनवेस्टिगेशन ), NBC ( नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ) और ED ( इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ) जांच कर रही है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...