भोपालः महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में रिजेक्ट होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महाभारत काल मे भरी सभा मे जिस प्रकार से कौरवों ने द्रौपदी का अपमान किया था, उसी प्रकार लोकसभा में विपक्ष में कई दुर्योधन, दुशाशन, कई सकुनि बैठे हुए थे।

जिनके कारण लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नही हो पाया।विपक्ष के नेता पहले बोलते रहे कि हम महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है लेकिन लोकसभा में बिल आते ही सभी पलटूराम बन गए।हमने ऐसे पलटू राम नही देखे।ये मात्र एक बिल नही बल्कि हमारी माताओं। बहनो को आगे बढ़ाने वाला बिल था,इसके लिए देश कभी भी विपक्ष को माफ नही करेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा,मंत्री निर्मला भूरिया,मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित है।
उन्होंने कहा कि कल प्रदेश में एक आक्रोश रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। राजधानी से लेकर ,प्रत्येक जिले,नगरपालिका, नगर पंचायत स्तर तक विरोध प्रदर्शन करते हुए हमारे प्रदेश की जनता को कांग्रेस की कथनी और करनी से अवगत कराएगी