1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के दो नए सेक्टर का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के दो नए सेक्टर का करेंगे शुभारंभ

...

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के दो नए सेक्टर का करेंगे शुभारंभ

फाइल फोटो

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के दो नए सेक्टरों का शुभारंभ करेंगे।  भोपाल-चंदेरी-ओरछा सेक्टर की होगी शुरुआत, स्टेट हैंगर से हरी झंडी दिखाकर हेलीकॉप्टर रवाना करेंगे। इससे धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, ओरछा और चंदेरी हवाई मार्ग से जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि यह सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी।

जिसके लिए  भोपाल-चंदेरी ₹5,500 और भोपाल-ओरछा ₹6,500 किराया तय किया गया है। ₹14,500 के पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद सहित ‘एंड-टू-एंड’ सुविधा। आधुनिक 6-सीटर हेलीकॉप्टर से होगी यात्रा, सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्री IRCTC और flyola पोर्टल से बुकिंग कर सकेंगे। अब तक 2,648 पर्यटक इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...