1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ : TET के विरोध में प्रदर्शन, दशहरा मैदान पहुंचे प्रदेशभर के हजारों शिक्षक

‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ : TET के विरोध में प्रदर्शन, दशहरा मैदान पहुंचे प्रदेशभर के हजारों शिक्षक

शिक्षकों का कहना है कि बार-बार योग्यता साबित करने की बात उनके आत्मसम्मान के खिलाफ है।

By: Naredra 
Updated:
‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ : TET के विरोध में प्रदर्शन, दशहरा मैदान पहुंचे प्रदेशभर के हजारों शिक्षक

भोपालः राजधानी में आज शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के तहत प्रदेशभर से हजारों शिक्षक दशहरा मैदान में इकट्ठा हुए।

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। शिक्षकों का कहना है कि बार-बार योग्यता साबित करने की बात उनके आत्मसम्मान के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने भर्ती नियमों में बदलाव और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग उठाई।

सरकार के रिव्यू पिटीशन के बाद विवाद और बढ़ गया है, जिससे नाराज शिक्षक सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फैसले वापस लेने और उनकी मांगों पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...