भोपालः इंदिरा भवन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी जिला प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें तथा आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महामंत्री संजय कामले, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवगण, श्रीमती उषा नायडू, संजय दत्त सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ जिला प्रभारीगण उपस्थित रहे।