मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान परशुराम जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि शास्त्र एवं शस्त्र के अधिष्ठाता भगवान परशुराम न्याय और वीरता के प्रतीक हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि उनके आशीर्वाद से समाज में धर्म, साहस और न्याय की भावना सुदृढ़ हो, ऐसी मंगलकामना है।