भोपालः मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में रिजेक्ट होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनसे जुड़ी जो दूसरी पार्टियां हैं उनके कारण संशोधन बिल पारित नहीं हो पाया।
इसीलिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कुछ स्पष्ट किया। लोकसभा में भी 16 और 17 अप्रैल को जो बहस हुई है, उसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सारी चीजों को स्पष्ट किया, कोई कारण नहीं था कि इस बिल का विरोध किया जाय। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने इसका विरोध किया। जिसके कारण नारी शक्ति आक्रोशित है। कहीं न कहीं इसका खामियाजा कांग्रेस और उन पार्टियों को भुगतना पड़ेगा।