रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: लेन-देन को लेकर देश में डिजिटल होने के मायने तेज हो गये है। देश में कई तरह की ऑनलाइन पेमेंट सेवाएं काम कर रही है। लेकिन एक तरफ जहां इस ऑनलाइन होने की प्रक्रिया में कई बदलाव देखने को मिलें तो वहीं दूसरी तरफ एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे भारतीय व्यापार में खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, अमेरिका के एक बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप ने भारत के यूजर्स के लिए अपनी सुविधाओं को बंद करने का फैसला लिया है। जी हां अमेरिकी ऑनलाइन पेमेंट ऐप PayPal की सर्विसेस इसी साल 1 अप्रैल से भारत में बंद होने जा रही है। PayPal के इस फैसले से पेमेंट ऐप यूज करने वाले घरेलू यूजर्स को बड़ा झटका लगा है।इस बात की जानकारी देते हुए कैलिफोर्निया के सैन जोसे स्थित पेपैल होल्डिंग्स इंक (PayPal Holdings Inc) ने कहा है कि कंपनी क्रॉस बोर्डर पेमेंट बिजनेस पर फोकस करेगी। यानि पेपैल के ग्लोबल कस्टमर्स अभी भी इसकी सर्विस का इस्तेमाल कर भारतीय व्यापारियों को पेमेंट कर सकेंगे।
भारत में इसे बंद करने के पीछे की ये है वजह-
पेपैल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 1 अप्रैल 2021 से कंपनी अपना भारतीय व्यापारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। ऐसे में, भारत में डोमेस्टिक प्रोडक्ट पर फोकस कर पाना संभव नहीं हो सकेगा। यही वजह है कि 1 अप्रैल से कंपनी भारत में डोमेस्टिक पेमेंट सर्विसेस की पेशकश नहीं करेगी।
इस एप के बंद होने से क्या होगा घाटा-
फिलहाल PayPal के कई भारतीय ऐप पर पेमेंट के ऑप्शन हैं। जिसमें यात्रा (Yatra), मेकमाय ट्रिप (MakeMyTrip), बुकमायशो (BookMyShow) और फूड डिलिवरी ऐप स्विगी (Swiggy) शामिल है। लेकिन अब ये सर्विस बंद हो जाने पर इन ऐप्स के जरिए कोई भी बुकिंग करने पर पेपैल से पेमेंट नहीं किया जा सकेगा।
डिएक्टिवेट करवा सकते है अपना अकाउंट-
भारतीय यूजर्स डोमैस्टिक खरीदारी के लिए 1 अप्रैल से इस ऐप का यूज नहीं कर पाएंगे तो अगर आप चाहें तो अपना अकाउंड डिएक्टिवेट करा सकते हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में पेपैल के करीब 100 मिलियन यूजर्स है, ये कंपनी 190 देशों में अपनी सेवा दे रही है। पेपैल पर सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का भरोसा कायम है।