1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: पवन खेड़ा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठ पर टिकी भाजपा की सियासत

Loksabha Election: पवन खेड़ा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठ पर टिकी भाजपा की सियासत

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शनिवार को भोपाल पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों पर पलटवार किया। कहा, भाजपा की पूरी सियासत झूठ पर आधरित है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Loksabha Election: पवन खेड़ा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- झूठ पर टिकी भाजपा की सियासत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शनिवार को भोपाल पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे कहा, भाजपा की पूरी सियासत झूठ पर आधरित है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का कहना है कि इस लोकसभा चुनाव ने प्रधानमंत्री मोदी की नींद उड़ा दी है। दो चरण से पहले प्रधानमंत्री 18 घंटे जागते थे और अब 23 घंटे जाग रहे हैं। कहा तीसरे चरण के बाद उनकी 24 घंटे की नींद उड़ जाएगी कारण स्पष्ट पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने अपना कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया।

देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बेरोजगार परेशान है एंट्रेंस एग्जाम या तो होते नहीं है या होते भी हैं तो उनके पर्चे लीक हो जाते हैं। गरीब आदमी गहने बेचकर अपने बच्चों को पढ़ रहा है और प्रधानमंत्री मंगलसूत्र की बात करते हैं। देश की जनता सभी हालातो को समझाइए और 4 जून को इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

प्रज्वल रेवन्ना भाजपा के परिवार का सदस्य है गठबंधन का सदस्य है मोदी का प्रिय है। मोदी उसका प्रचार करने गए थे जानते हुई कि उसके ऊपर कितने यौन उत्पीड़न संगीन आरोप पंजीकृत हैं। देश की जनता कांग्रेस के साथ है बीजेपी ने झूठ की बुनियाद पर 10 साल राज किया जनता अब जागरुक है। पवन खेड़ा ने कहा हमारे मुद्दे न्याय के मुद्दे है महिलाओं के साथ न्याय बेरोजगारों के साथ न्याय, किसानों के साथ न्याय
गरीबों के साथ न्याय के लिए कांग्रेस के न्याय पत्र में देश की जनता के हक की लड़ाई है।

पवन खेड़ा ने कहा, कांग्रेस के मैनिफेस्टो में हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र और भैंस का कहीं कोई जिक्र ही नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभाओं में जिस तरह झूठ बोलते हैं, स्प्ष्ट है कि उनके पास बताने के लिए कोई अपनी उपलब्धि नहीं है। कहा, जिस देश में हर घंटे चार बालात्कार होते हों, हर दिन किसान आत्महत्या कर रहे हों, बेरोजगारी-पेपरलीक जैसी तमाम समस्याएं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मंगलसूत्र, हिंदू-मुस्लिम और मंदिर के नाम पर वोट मांगते हैं।

गोवंश की हत्या वाले योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, भाजपा बीफ बेचने वाली कंपनी से चंदा लेती है। उनके केंद्रीय मंत्री बीफ खाते हैं। तब भाजपा नेता को गौवंश की चिंता नहीं होती।

गठबंधन के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा, बंगाल, पंजाब सहित कुछ राज्यों में सहमति न बन पाने के कारण गठबंधन नहीं हो पाया। हमने हर स्टेट में पार्टी के स्थानीय नेताओं से राय लेकर गठबंधन किया है, लेकिन भाजपा बता सकती है कि कर्नाटक में कैसा गठबंधन किया है। प्रधानमंत्री सभाओं में कहते हैं बलात्कारी रेवन्ना को वोट दोगे तो मोदी की सरकार बनेगी।  इसका जवाब है उनके पास।

पवन खेड़ा ने कहा, जनता के मुद्दे समझने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर पैदल चले हैं। इस दौरान लोगों से मिले सुझावों को न्याय-पत्र में शामिल किया है। मोदी जी ने 10 साल में एक प्रेस कान्फ्रेंस नहीं करते। अब वह निष्पक्ष चुनावों का सामना नहीं करना चाहते। सूरत, इंदौर और चंडीगढ़ इसके सटीक उदहरण हैं।

पवन खेड़ा ने कहा, भाजपा और संघ के सीनियर नेता भी संविधान बदलने की बात करते हैं। मप्र में 20 साल से भाजपा की सरकार है। इस दौरान क्या हुआ। कौन सा वर्ग सरकार के काम से संतुष्ट है? मैं पूछना चाहता हूं कि 400 सीट क्यों जीतना चाहती है भाजपा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...