कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, आपको बता दे की बस और ट्रैन में सफर करते समय इस वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रेलवे बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च तक बंद रहेंगी। साथ ही रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी।
वही टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। आपको बताते चले की देश में कोरोना के बढ़ते हुए कहर को देखते हुए देश के कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है।