1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बनाई गई मेरी अश्लील फिल्म, हुआ गंदा काम

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बनाई गई मेरी अश्लील फिल्म, हुआ गंदा काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी रैकेट का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि झारखंड की मॉडल और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स (2019) ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें नशा देकर, उनके साथ गलत काम किया गया। और उनकी पॉर्न फिल्म बनाई गई।

By: Amit ranjan 
Updated:
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स का बड़ा खुलासा, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बनाई गई मेरी अश्लील फिल्म, हुआ गंदा काम

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी रैकेट का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि झारखंड की मॉडल और पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स (2019) ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि मुंबई स्थित एक प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें नशा देकर, उनके साथ गलत काम किया गया। और उनकी पॉर्न फिल्म बनाई गई।

आपको बता दें कि ये आरोप है पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान की। परी पासवान (Pari Paswan) के अनुसार, मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने कथित तौर पर उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसका एक अश्लील वीडियो शूट कर लिया, जबकि वह नशे में थी। कथित तौर पर यह घटना उस समय हुई जब परी काम की तलाश में मुंबई आई थी। हालांकि अब तक परी ने प्रोडक्शन हाउस के नाम का खुलासा नहीं किया, हालांकि, उसने खुलासा किया कि उसे एक मादक पेय दिया गया था जिसके बाद यह घटना हुई। उसने बताया कि इस बात का अहसास होने के बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया गंदा काम

एक रिपोर्ट के अनुसार, परी पासवान ने कहा, ‘वहां मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया गया और मेरा एक गंदा वीडियो बनाया गया। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैं मुंबई पुलिस के पास गई और शिकायत की। मुंबई पुलिस में मामला अभी चल रहा है।’ इसके आगे परी ने बताया कि, ‘मैंने कटरा पुलिस स्टेशन में न्याय के लिए मामला दर्ज कराया है। मुंबई में एक गैंग है जो लड़कियों को ठगता है और गलत वीडियो बनाकर वायरल करता है। मैं उस मामले का शिकार हूं। इस बात की जानकारी होने के बाद भी मैंने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ वहां के मालवानी थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

पति पर भी दर्ज कराया मामला

आपको बता दें कि परी हाल ही में अपने पति नीरज और उनके परिवार के साथ दहेज प्रताड़ना को लेकर हुए विवाद को लेकर चर्चा में थी। परी द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद, नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी हुईं दो शादियां?

वहीं नीरज के परिवार ने इस मामले में एक अलग ही कहानी बयां की। उन्होंने आरोप लगाया कि परी ने एक पोर्न फिल्म में अभिनय किया था और ‘निर्दोष लोगों’ को भी फंसाया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि परी का एक 12 साल का बच्चा है और नीरज से पहले भी उन्होंने दो लोगों से शादी की थी और उनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए थे।

पति को थी बच्चे की जानकारी

शादी के पहले से एक बच्चा होने के आरोपों का जवाब देते हुए, परी ने बताया कि उनके पति को शादी से पहले इसके बारे में पता था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास एक तस्वीर है जिसमें नीरज बच्चे के साथ खेल रहे हैं जो उनकी शादी से पहले के समय की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...