1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे

चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे

कोरोना के इस संकट में सभी राज्य अपने लोगों को वापिस बुला रहे है और इसी कड़ी में सोमवार देर रात 2:00 बजे के आसपास चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे।

यहां से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सभी लोग टिहरी के रहने वाले थे, जो लोग यहां पहुंचे उनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और दूधमुहे बच्चे तक शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग करने के बाद ही इन्हें भेजा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...