नए साल में 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले ‘जीरो’ लगाना होगा।
फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है. इसी के चलते यह नई व्यवस्था हो रही है।
मोबाइल से फोन करने पर नहीं होगी जरूरत
संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा।
लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा।
इसके लिए उपयुक्त घोषणा की जाएगी।
जीरो डायल करने की सुनाई देगी घोषणा
यह घोषणा जब कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना जीरो लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी।
सभी लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं को जीरो डायल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा।
लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके लिए उपयुक्त घोषणा की जाएगी।