Oppo Reno 5 Pro 5G आज इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन का इंतज़ार बहुत सारे यूज़र काफ़ी दिनों से इंतेज़ार कर रहे थे। आप को बता दे कि Oppo Reno 5 Pro 5G इंडिया से पहले ही दिसंबर में चीन में लॉन्च कर दिया गया था। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि फ़ोन का इंडियन वैरीएंट भी लगभग चीन जैसे होगा।
क़ीमत क्या हो सकती है:-
Oppo Reno 5 Pro 5G की क़ीमत की बात करें तो अभी कंपनी ने कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। आप को बता दे कि यही फ़ोन चीन में RMB 3,999 यानी भारतीय रुपये 38,000 में लॉन्च किया गया था।
एक नज़र स्पेसिफिकेशन पर:-
Oppo Reno 5 Pro 5G को सबसे पहले चीन में लांच कर दिया गया था। उम्मीद ये है कि जो फ़ीचर्स चीनी मॉडल में है वही मॉडल इंडियन वैरिएंट्स में भी देखने को मिलेंगे। आप को इमसें 6.55 इंच का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा
जिसकी रिफ्रेश रेट 90HZ होगा। इस फ़ोन में आप को मीडियाटेक डेमिसिटी 1000 प्लस चिपसेट के साथ आएगा। बात करें स्टोरेज की तो आप को 12 GB रैम के साथ 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फ़ोन मार्केट में दस्तक देगा।
यह फ़ोन एंड्राइड 11 ओएस के साथ लैस होगा, इमसें आप को 4,350 mAh की पॉवरफुल बैटरी सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें आप को SuperVOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और क्वैड कैमरे सेटअप के साथ फ़ोन लांच होने वाला है। 64 MP का प्राइमरी कैमरे के साथ 32 MP का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिलेगा।