Copyright & Dr. Manju Dagar Chaudhary ( International Journalist) Ireland
डॉक्टर मंजू डागर चौधरी { International journalist: ireland}
ये काला सच फैला कर भी क्या आपको पैसे और अधिक मिलेगें कहीं से या फिर आप को अपनी आतंकवाद की खेती में और अधिक आतंक के बीज बो कर ज्यादा आतंकवादी मिलेगें आपकी ही धरती पर जिसको पाकिस्तान कहा जाता है ? आपसे गुज़ारिश है कि अपनी नस्लों को न तबाह कीजिये आतंकवादी बना कर। उनको इंसान बनाइये। यही कल्याणकारी होगा पाकिस्तान के लिए।
शाह महमूद कुरैशी साहब पहले तो 80 अरब में कितनी जीरो हैं ये देख लीजिये और दूसरा जरा होश में काम कीजिये वरना जरा जर्मनी वाला से पूछ लीजिये जो एयरपोर्ट बना रहा है। उससे पूछो जरा क्या सच है। 80 अरब रुपए का झूठ क्यों बेच रहे हो ? कौन आपकी बात को सच मानेगा।
आपसे कुछ सीधे -सीधे सवाल हैं जरा पीर बाबा बन कर नहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बन कर ज़वाब दीजियेगा ( जोकि आपका फुल टाइम काम है और विदेश मंत्रालय टाइम पास काम नहीं तो आपको कैसे नहीं पता था कि फ्रांस में पाकिस्तान का राजदूत पिछले 6 महीने से था ही नहीं ? ) —-
प्रश्न 1) आप कहते हैं कि भारत ने 700 लोगों की मिलिशिया बनाई है जो बलूचिस्तान में CPEC को निशाना बनाते रहेंगे। भारत गिलगित – बाल्टिस्तान में चुनाव से पहले भी वहां पर राष्ट्रवाद को हवा देने की जरुर कोशिश करेंगा और चुनाव के बाद भी भारत चुप नहीं बैठेगा। लेकिन आप का चुनाव भी हो गया और इमरान खान नियाज़ी को बहुमत भी मिल गया तब क्या आप ये कह रहें हैं कि R&AW ने आपके प्रधानमंत्री नियाज़ी को पैसे खिलाये ?
प्रश्न 2 ) आतंकिस्तान की सेना और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कह रहें हैं कि पोर्किस्तान में आतंकी हमले के लिए भारत की R & AW 1 करोड़ रुपए देती है। आपने कसाब जैसे भेजे तो आपको लगता है सब आप जैसे ही घटिया होंगे। जरा सबूत दीजिये कौन आया आपके यहाँ आपके अपने आतंकियों के अलावा जो वहीं बनते हैं ?? हमारी ख़ुफ़िया एजेंसी ऐसे घटिया लेवल पर काम नहीं करती। हमारी एजेंसी का अपना एक लेवल है मोसाद , केजीबी और सीआईए जैसा। आपको पता ही है अभी हाल ही में मोसाद और सीआईए ने मिल कर मरियम को मारा है जोकि ओसामा बिन लादेन की बहू थी। वो अमरीका से बदला लेने का सपना सजाये हुए थी।
प्रश्न 3) आप मेरा किया एक इंटरव्यू जरुर पढ़िए आपकी आँखें खुल जायेंगी CPEC पर जो अभी बंद हैं। फिर आपके जवाब का इंतजार रहेगा। 15 june 2020 को मैंने एक इंटरव्यू किया था ” China Pakistan Economic Corridor –or– a failed investment – Analysing with Dr Ajay Kumar Chairman Fox Petroleum Group of Companies. by – Dr Manju Dagar Chaudhary International Journalist”. जोकि www.punjabmailusa.com में प्रकाशित हुआ था। आप लिंक पर जा कर पूरा पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 4 ) आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी साहब जो झूठ का पुलिंदा ये डोजियर पेश किया है कि जिसमें R&AW ने चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट CPEC को बर्बाद करने के लिए 80 अरब रुपया दिये हैं। उसका सच्चा प्रूफ दीजिये जरा , झूठा तो आप बना ही चुके होगें क्योंकि इसमें तो आपको महारत हासिल है।
प्रश्न 5 ) साथ ही कुरैशी साहब ने दावा किया कि रॉ ने सीपीईसी को निशाना बनाने के लिए एक विशेष सेल तैयार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकवाद को फैलाने के लिए कर रहा है। यही नहीं भारत अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भी पाकिस्तान पर हमले के लिए कर रहा है।
आप कहते हैं कि आने वाले समय में पाकिस्तान में आतंकी हमले बढ़ सकते हैं। ( पाकिस्तान में आतंकवादियों की खेती होती है और वहां के आतंकवादी दुनिया भर में तबाही मचा रहे हैं और ये आरोप भारत पर लगा रहें हैं। वैसे सच ही कह रहें हैं क्योंकि पाकिस्तान की आतंकवादी स्लीपर सेल यहाँ भी तो एक्टिव हैं। खुद ही अपने आतंकवादियों से हमले करवाएंगे और नाम भारत का लगा कर दुनिया को बेवकूफ बनाने की कोशिश करेंगे। ये नहीं जानते सारी दुनिया सच जानती है। )
प्रश्न 6 ) पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भी दावा किया है कि भारत ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के पाकिस्तानी शाखा का निर्माण कराया है। इसका नाम ‘दायश पाकिस्तान’ रखा है। अगर ये सच होता तब आप उसको बैन कर सकते हैं लेकिन झूठ फैलाने के लिए तमाशा करना आप को जरुरी लगता है क्यों ??
प्रश्न 7 ) आप कहते हैं कि अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का केंद्र बन गया है। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत ने TTP को मदद देने के लिए बैठक की थी। रॉ अफगानिस्तान की मदद से पाकिस्तान में बीएलए, बीआरए और तहरीक-ए- तालिबान (TTP) टीटीपी को पैसा भेज रही है। ( दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास क्या करता है ये सबको पता है। खुद को पाक -साफ दिखने के लिए दूसरों को भी वही कहना शुरु कर दो , ये बात अब पुरानी हुई। ) कमाल की मजाक करते हैं आप। सच बताइये जरा ?
प्रश्न 8 ) आप कहते हैं कि अफगानिस्तान में भारतीय एम्बेसी में राजेश नामक व्यक्ति ये सब कर रहा है। जब वहां इस नाम का कोई व्यक्ति अपॉइंट ही नहीं है तब आप कैसे झूठ बोलते रहते है। कोई सबूत हो तो दिखाइए कि वहां कोई राजेश काम करता है या नहीं ??
प्रश्न 9 ) पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद ने भी कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसी RAW पाकिस्तान के नेताओं पर जानलेवा हमले करवा सकती है। अब बताइये जरा इस दलाल पर क्या कोई हमला करेगा। सबको पता है किस प्रकार की दलाली ये पाकिस्तान की सत्ता और सेना के गलियारों में करता है तभी हर सरकार में मंत्री बनता है चाहे सरकार किसी भी राजनीतिक दल की हो।
प्रश्न 10 ) शाह महमूद कुरैशी साहब पहले भारत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले अपने पाकिस्तानियों को तो CEPC का सच बता दीजिये। CEPC पर तो आपने वर्ल्ड बैंक को भी अभी तक वो दस्तावेज़ नहीं दिखाये जो चीन और पाकिस्तान के बीच हुए हैं। अपने गिरेबान में झाँकिये जरा फिर झूठ का पुलिंदा पढ़ियेगा।
मैंने ये अपडेट इस लिए किया क्योंकि एक पत्रकार होने के नाते CPEC के बारे में सब कुछ लिखा ताकि हमारे लोगो को और बाकि देशों को पता लग सके कि ये क्या प्रोजेक्ट था लेकिन इसके लिए मेरी भारत सरकार ने मुझ पर कोई इन्वेस्टमेंट थोड़े ही की है जिस तरह का आरोप कुरैशी साहब ने लगाया है कि पीएम मोदी के निर्देशन में भारतीय खुफिया एजेंसी RAW चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट चाइना- पाकिस्तानी इकनॉमिक कॉरिडोर को बर्बाद करने के लिए अलग -अलग तरह से दुनिया भर में 80 अरब रुपया दिए हैं।
सच सामने लाना एक पत्रकार का कर्त्तव्य है न कि खरीद -फरोख्त का हिस्सा बनना —-मैं तो यही कहूँगी कि कुरैशी सफ़ेद झूठ बोल रहें हैं। मेरे जैसे और भी बहुत सारे पत्रकार होंगे जिन्होंने CPEC पर लिखा होगा। दुनिया भर की मीडिया में प्रकाशित हुए होंगे। वो सब भी मेरे जैसे ही होंगे जो सच लिखते है और दावा कर देंगे कि अपने काम के लिए ,सच के लिए वो हमेशा खड़े हैं। झूठ को ख़रीदा जा सकता है सच को नहीं समझे कुरैशी साहब ?
Copyright & Dr. Manju Dagar Chaudhary ( International Journalist) Ireland