स्मार्टफोन्स, टीवी, ईयरफोन्स से भारतीय ग्राहकों को दीवाना बनाने वाली चीन की पॉप्युलर कंपनी OnePlus जल्द ही Smartwatch और Fitness Band भी लॉन्च करने वाली है। आपने पहले सुना होगा कि आने वाले समय में वनप्लस की स्मार्टवॉच भी आने वाली है।
अब खबर आई है कि वनप्लस जल्द ही फिटनेस बैंड भी लॉन्च करने वाली है, जिसमें फीचर्स की भरमार होगी। हाल ही में OnePlus Band की झलक दिखी थी, जो कि बेहद जबरदस्त है। कुछ ही दिनों में OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, जिनका बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
हाल ही में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने One Plus Fitness Band की पहली तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी कि वनप्लस जल्द ही फिटनेस बैंड सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है। वनप्लस के इस पहले बैंड में कई नई खूबियां हो सकती है।
हालांकि, इसका डिजाइन बहुत बेसिक दिखता है। आने वाले समय में इसकी डीटेल जानकारी सामने आ पाएंगी, लेकिन लीक जानकारी के मुताबिक इसे भारतीय बाजार में 3000 रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
ये होंगी खूबियां:-
OnePlus Band की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसे Orange, Blue और Black कलर के स्ट्रैप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले हो सकता है और सबसे खास बात ये है कि इसकी बैटरी लाइफ धांसू हो सकती है।
लीक तस्वीर के मुताबिक वनप्लस का फिटनेस बैंड Mi Band 5 से काफी मिलता-जुलता है। वनप्लस फिटनेस बैंड सेगमेंट में एंट्री करने के बाद शाओमी, ऑनर, रियलमी समेत अन्य कंपनियों के फिटनेस बैंड के सामने चुनौती पेश करेगी।