ऋषिकेश में विद्यालय की दीवार गिरने से हुए हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मृत्यु के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गयी है। मामले की जांच ऋषिकेश उपजिलाधिकारी प्रेमलाल द्वारा की जा ही है। जांच में उपजिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित प्रधानचार्य व शिक्षकों से जानकारी ली।
आपको बता दें कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुष्कर मंदिर रोड़ इस्तिथ देर शाम राजकीय माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गयी। गिरने वाली दीवार पिछले काफी समय से जर्जर हालत में थी। जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी । हालांकि दीवार की जर्जर हालत की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप में न देकर मौखिक में दी गयी थी।
बता दें कि लगातर शिकायत मिलने के बावजूद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण 16 वर्षीय किशोर ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना मजिस्ट्रेट जांच के लिए पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रेमलाल का कहना है कि जांच शुरू कर ली गयी है। जिसमें देखा जा है किस स्तर में लापरवाही हुई है।
(संवाददाता अमित सिंह कंडियाल)