नई दिल्ली : अक्सर आपने लोगों को कहता हुआ सुना होगा, पैसा हाथों का मैल होता है। इसे आप जितना खर्च करेंगे, उतना ही बढ़ेगा। और अगर आप इसे अपने पास जमा कर रखते है और इसका सहीं इस्तेमाल नहीं करते, तो ये कभी आपके काम नहीं आता है। एक ऐसी ही घटना दक्षिण भारत के आंद्र प्रदेश से सामने आई है। जहां एक भिखारी अपने जीवन के अंत तक VIP लोगों से भीख मांग कर पैसे जमा करता रहा, लेकिन उसके मौत के बाद उसके पैसों पर अराजक लोगों की नजर टिक गई। जो किसी भी तरह उस भीखारी के कमरें को अपने कब्जे में करना चाहते थे। लेकिन पड़ोसियों द्वारा इसकी खबर प्रशासन को मिलने के बाद उन्होंने आनन-फानन में कार्रवाई की।

आपको बता दें कि 64 साल के श्रीनिवासन तिरुमाला आने वाले वीआईपी तीर्थयात्रियों से भीख मांगते थे, वो वीआईपी भक्तों के पीछे तब तक नहीं हटते थे जब तक कि वो उन्हें टीका लगाकर उनसे भेंट न हासिल कर लें। उनके घर से इन्हीं दो बक्सों में लाखों की रकम बरामद हुई है।

खबरों की मानें तो, पिछले एक साल से यह देखा जा रहा था कि अनधिकृत लोग शेषाचल नगर स्थित उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें अंदाजा था कि उनके पास लाखों रुपये हो सकते हैं। इसलिए पड़ोसियों ने TTD के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।

टीटीडी अधिकारियों को पता चला कि श्रीनिवासन का कोई परिवार नहीं है। तब उनकी संपत्ति पर दावे की आशंका के बीच विजिलेंस और राजस्व विभाग की टीम ने जांच की तो उनके घर में मौजूद दो संदूक बरामद हुई। जिससे कुल 6 लाख 15 हजार 50 रुपये बरामद हुए।

बता दें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब वहां गईं तो भी श्रीनिवासन उनके पीछे पीछे गए और दक्षिणा लेकर ही पीछे हटे। आपको बता दें की तिरूमाला के पहाड़ियों पर ही भगवान तिरूपति बाला जी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। भगवान का ये धाम सबसे ज्यादा चढ़ावे वाले मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।