1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा: मंदिर में कुत्ते को घुमाना शख्स को पड़ा महंगा, फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

ओडिशा: मंदिर में कुत्ते को घुमाना शख्स को पड़ा महंगा, फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओडिशा: मंदिर में कुत्ते को घुमाना शख्स को पड़ा महंगा, फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया केस दर्ज

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के महादेव मंदिर के परिसर में कुत्ते को घुमाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर सुधांशु षाड़ंगी के निर्देश पर वायरल तस्वीर की जांच कर व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।

व्यक्ति का नाम तूफान सामन्त्रे बताया जा रहा है। ओयूपी कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामन्त्रे शुक्रवार को श्री बकेरेश्वर महादेव मंदिर के एक संरक्षित स्मारक के पास अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलते हुए फोटो खिंचवा रहा था।

सोशल मीडिया में वायरल होने वाली इस तस्वीर में गमछा पहना हुआ व्यक्ति एक काले कुत्ते को घुमा रहा है। तस्वीर में कुत्ता मंदिर परिसर में मल त्याग करते दिखाई दे रहा है। इसके बैकग्राउंड में पुरातन कीर्ति राज मंदिर दिखाई दे रहा है। यह पुरातन मंदिर बकरेश्वर महादेव का होने की बात पता चली है।

कमिश्नरेट पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को सलाह दी है कि वो पालतू जानवरों को घुमाते समय अपनी जिम्मेदारी को समझें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...