1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Nushrat Barucha को लगाना पड़ा झाड़ू-पोछा, जानें क्या है वजह

Nushrat Barucha को लगाना पड़ा झाड़ू-पोछा, जानें क्या है वजह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Nushrat Barucha को लगाना पड़ा झाड़ू-पोछा, जानें क्या है वजह

रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इस बीच नुसरत एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गयी है। जिसमें वो झाड़ू-पोछा लगाते नज़र आ रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि नुसरत को व्यस्त शेड्यूल में -पोछा लगाने की क्या जरूरत आन पड़ी। बता दें कि ये नुसरत की फिल्म ‘अजीब दास्तान’ की छोटी सी क्लिप है, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई है। 

https://www.instagram.com/p/CNmqNcqllag/?igshid=1petd4e7voauchttps://www.instagram.com/p/CNmqNcqllag/?igshid=1petd4e7voauc

बता दें कि इस फिल्म में नुसरत ने अब तक का सबसे अलग किरदार निभाया है। जिसमें एक्ट्रेस नो मेकअप और नो ग्लैमरस लुक में नज़र आ रही हे। इतना ही नहीं, इस किरदार में जान डालने के लिए नुसरत ने खुद पहले मेड की तरह काम किया। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा आजतक से की गयी बातचीत में किया। 

https://www.instagram.com/p/CNt9ysvlT79/?igshid=m1hvy7s1njvhhttps://www.instagram.com/p/CNt9ysvlT79/?igshid=m1hvy7s1njvh

नुशरत ने बताया, ‘इस तरह के रोल करना मुझे काफी पसंद हैं, लेकिन मुझे ऐसे रोल मिलते ही नहीं। उन्होंने कहा- आपको बता दूं कि इस फिल्म में आपने जिस नुशरत को देखा वो बिना मेकअप और ग्लैमर के मैं ही हूं। मैं इस तरह के सीरियस रोल काफी पसंद करती हूं, क्योंकि ये रोल मुझे एक एक्टर के तौर पर अपना हुनर दिखाने का मौका देते हैं।’

नुशरत आगे कहती है कि ‘मैं आपको सच बताऊं तो इस रोल की तैयारी के लिए मैंने अपने घर पर ही झाड़ू, पोंछा और बर्तन धोने शुरु कर दिए थे।क्योंकि मैं एक काम वाली की हालत को ठीक तरह से महसूस करना चाहती थी। इस फिल्म में मैंने एक काम वाली बाई मीनल का किरदार निभाया है। इस किरदार की बोली को समझने और बोलना सीखने में मेरे को-एक्टर अभिषेक बनर्जी और डायरेक्टर राज मेहता ने मेरी मदद की है।’

नुशरत का कहना है कि इस फिल्म को अच्छे से कर पाने में लॉकडाउन का दौर बहुत काम आया। क्योंकि उस दौर में जब कामवालियों के आने-जाने पर भी पाबंदी लग गई थी तो मैंने घर का सारा काम खुद ही किया।

आपको बताते चलें कि नुसरत ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा-2’ जैसी हिट फिल्में कर चुकी हैं। वह हाल ही में राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘छलांग’ में नजर आईं थीं। अब उनकी एक और फिल्म ‘अजीब दास्तान’ भी OTT पर रिलीज हो चुकी है। जिसमें वो मेड का किरदार निभा रही हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...