1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब 40 मिनट में पहुंचेंगे बुलंदशहर से मेरठ, जानिए कैसे

अब 40 मिनट में पहुंचेंगे बुलंदशहर से मेरठ, जानिए कैसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब 40 मिनट में पहुंचेंगे बुलंदशहर से मेरठ, जानिए कैसे

बुलंदशहर से मेरठ पहुंचने में करीब तीन घंटे लगते थे, लेकिन अब आप मेरठ तक केवल 40 मिनट में पहुंच जाएंगे। जी हां, बुलंदशहर से मेरठ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 235 का लोकार्पण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया है।

चार लेन के इस हाईवे को 61.19 किमी बनाया गया है। इसकी कुल लागत 2407.91 करोड़ रुपए आई है। इसके बनने के बाद अब 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सिर्फ 40 मिनट में आप बुलंदशहर से मेरठ पहुंच जाएंगे।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश को 7,477 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि जितने राजमार्ग 60 सालों में बने उतने भाजपा के सिर्फ छह वर्षों के कार्यकाल में बने हैं।

विकास की इसी कड़ी में 505 किलोमीटर लंबी 7,477 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का गुरुवार 26 नवंबर को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एनेक्सी सभागार से इस ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ऑनलाइन जुड़े केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कें ठीक होंगी तो नए उद्योग लगेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपए की सड़क निर्माण की परियोजनाएं चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन से यूपी विकसित होगा। उत्तर प्रदेश में रास्ते अच्छे होंगे तो उद्योग आएंगे, खेती को फायदा होगा नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश सुखी एवं सम्पन्न राज्य बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोरटेशन एण्ड कम्युनिकेशन ये चार बाते ठीक प्रकार से विकसित होंगी तो उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...