रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नैनीताल : देशभर में 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रिय वीमेन डे’ के रूप में मनाया जाता है। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत महिलाओं को आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में एक ऐसी ही पहल की शुरुआत रावत सरकार ने की है।
दरअसल, इस वीमेन डे रावत सरकार ने एक ऐसी पहल की शुरूआत की है जिसके बाद उत्तराखंड का ये शहर ऐसा पहला शहर बनने जा रहा है जहा बेटियों के नाम से घर के नई नाम प्लेट होगी। इस पहल की शुरुआत नैनीताल से हो रही है।
आपको बता दें, इस पहल की शुरुआत आज से हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका शुभारंभ खुद करेंगे। बता दें, यह पहल बेटियों को सशक्त बनाने की है, जिसे राज्य के और शहरों में भी लागू किया जाएगा।
आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी उत्तराखंड सरकार कई पहल का शुभारम्भ कर चुकी है। इनमे ‘हमारी कन्या हमारा अभिमान’, नन्दा गौरा देवी कन्या धन योजना, आदि की तरह ही यह योजना भी बेटियों को सशक्त करने की एक नई पहल है।