नई दिल्ली : देश में जारी चीन और भारत के बीच लगातार छिड़ रहें विवाद के बीच एक बार फिर भारत ने चीन को बड़ा झटका दिया हैं, जिससे अब उसका उबरना मुश्किल हैं। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के कुछ दिनों पहले ही भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुआ था, जिसका वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा था। इस हिंसक झड़प में दोनों ओर के सैनिक घायल हुए थे।
आपको बता दें कि इस झड़प के बाद एकबार फिर भारत सरकार काफी एक्टिव हो गया हैं, और उन्होंने उन 59 चाइनीज ऐप्स को बंद करने का फैसला किया है, जिसे लेकर उन्होंने उन सभी कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। हालांकि उन्होंने इन ऐप्स को बंद करने से पहले एकबार फिर नया नोटिस भेजा हैं, जिससे इन पर पाबंदी लगाई जा सके।
मिनिस्टी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने पिछले हफ्ते जारी एक बयान में कहा था कि पहले नोटिस पर कंपनियों की तरफ से जो जवाब आया है वह पर्याप्त नहीं है। लिहाजा सरकार अब उनपर हमेशा के लिए पाबंदी लगाने की तैयारी में है। बता दें कि सरकार ने पिछले साल 59 चाइनीज ऐप्स पर रोक लगाई थी, जिनमें प्रमुख टिकटॉक, हेलो एप, वीचैट, अलीबाबा की यूसी ब्राइउजर और यूसी न्यूज, शीन, क्लब फैक्ट्री, लाइक, बिगो लाइव, क्लैश ऑफ किंग्स और कैम स्कैनर जैसे वीडियो शामिल है।
आपको बता दें कि सरकार ने ये पाबंदी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सेक्शन 69ए के तहत इन ऐप्स पर पाबंदी लगाई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने इन 59 ऐप्स पर पूरी तरह पाबंदी लगाने का फैसला किया है।
बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने 2 सितंबर को 118 और नवंबर में 43 चाइनीज ऐप्स पर रोक लगाया था।